परिहार में दुकान के समीप वृद्ध का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित बाजार रोड में दुकान के पीछे मंगलवार को एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

परिहार.मुख्यालय स्थित बाजार रोड में दुकान के पीछे मंगलवार को एक वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जगदर गांव निवासी 70 वर्षीय मोहम्मद हाशिम के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. मामले को लेकर मृतक के पुत्र मोहम्मद जुल्फिकार ने यूडी केस दर्ज कराया है. जिसमें बताया है कि हाशिम को कुत्ते ने काट लिया था. इसको लेकर सोमवार को एंटी रैबीज वैक्सीन लेने हाशिम परिहार सीएचसी आये थे. लेकिन घर नहीं लौटे. परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह उनकी लाश मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन