ePaper

भुतही में अपह्त युवती का शव बरामद, परिजन ने जतायी हत्या की आशंका

Updated at : 27 Oct 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
भुतही में अपह्त युवती का शव बरामद, परिजन ने जतायी हत्या की आशंका

भुतही थाने की पुलिस ने रविवार की शाम मधुबन गांव स्थित कर्पूरी कॉलेज के पास तालाब से 20 वर्षीया युवती का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने रविवार की शाम मधुबन गांव स्थित कर्पूरी कॉलेज के पास तालाब से 20 वर्षीया युवती का शव बरामद किया है. मृतका की पहचान गांव के वार्ड नंबर एक निवासी राजकुमार महतो की पुत्री पुष्पांजलि कुमारी के रुप में की गयी है. शव मिलने पर खबर पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. युवती का शनिवार की शाम कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. एएसपी सह सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने बताया कि 26 अक्टूबर की संध्या 7.30 बजे युवती के अपहरण की बाबत पिता द्वारा भुतही थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें गांव के राजेंद्र चौधरी, पुत्र नीतीश कुमार, विशनपुर गोनाही वार्ड नंबर दो निवासी स्व भिखारी चौधरी के पुत्र राहुल चौधरी, अनिल कुमार चौधरी एवं बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली वार्ड नंबर 10 निवासी रामनरेश चौधरी के पुत्र राजेश कुमार को आरोपित किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन