डुमरा में करनहिया गांव के अशोक राय का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर डुमरा थाना पुलिस ने बनचौरी स्कूल के समीप एक युवक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. स्थानीय लोगों की सूचना पर डुमरा थाना पुलिस ने बनचौरी स्कूल के समीप एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के करनहीया गांव निवासी 28 वर्षीय अशोक राय के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. अनुमान लगाया जा रहा कि डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौरी स्कूल के समीप शनिवार की देर रात ठेला लेकर जा रहे एक शख्स की ठोकर लगने से मौत हो गई. हालांकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि अशोक राय शनिवार की रात ठेला लेकर घर जा रहे थे, इसी बीच डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौरी स्कूल के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के करनहिया वार्ड नंबर 2 निवासी स्व शिव शंकर राय के 28 वर्षीय पुत्र अशोक राय के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ठोकर लगने से मौत प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन