211 नए डिग्री कॉलेजों के साथ चोरौत कॉलेज का वर्चुअल उद्घाटन, छात्रों को बड़ी सौगात

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रो० नागेन्द्र राउत, विधानपार्षद रेखा कुमारी, एसडीएम गौरव कुमार एवं अन्य कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख विभा राउत को सम्मानित करते कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित आम लोगों. | Prabhat Khabar Network

चोरौत प्रखंड में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के साथ चोरौत राजकीय डिग्री कॉलेज का भी वर्चुअल उद्घाटन किया गया. सत्र 2026-30 के लिए स्नातक कक्षाओं की शुरुआत के साथ, स्थानीय छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

विज्ञापन

Sitamarhi News: चोरौत प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा. राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के साथ चोरौत राजकीय डिग्री कॉलेज का भी वर्चुअल उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही सत्र 2026-30 के लिए स्नातक कक्षाओं की शुरुआत हो गई. अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय परिसर से होगा कॉलेज का संचालन

उद्घाटन समारोह लखन नारायण स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुआ. छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अतिथियों का अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद राज्यस्तरीय उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया.

छह विषयों में शुरू हुई स्नातक की पढ़ाई

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि फिलहाल कॉलेज का संचालन लखन नारायण स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से किया जाएगा. प्रथम चरण में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषयों में स्नातक की पढ़ाई शुरू की गई है. अब तक 14 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन कराने की अपील की.

छात्राओं को मिलेगा बड़ा लाभ

स्थानीय विधायक प्रो. नागेन्द्र राउत ने कहा कि चोरौत में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है. इससे विशेष रूप से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी बेहतर अवसर मिलेंगे.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि

समारोह में विधायक प्रो. नागेन्द्र राउत, विधान परिषद सदस्य रेखा देवी, एसडीएम गौरव कुमार, प्रमुख विभा राउत, डीआरडीए निदेशक शशिकांत शर्मा, बीडीओ अमित कुमार अमन, बीईओ पियूष सागर, प्रधानाध्यापक मोजिम बैठा, जिला पार्षद नवल किशोर राउत, प्रो. शैलेश झा सहित प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन