बेला में हरदी नदी में डूबने से बालक की मौत

ना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में हरदी नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. जिसकी पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव निवासी अरुण साह के 11 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है.
बेला. थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में हरदी नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. जिसकी पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव निवासी अरुण साह के 11 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है. सन्नी बीते कई वर्षों से बेला थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव स्थित अपने मामा राज किशोर साह के घर रहकर पढ़ाई करता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, सन्नी अपने कुछ हम उम्र दोस्तों के साथ गुरुवार को नदी की तरफ गया था. इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. साथ गए दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन आसपास नहीं होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं आया. दोस्तों ने घर आकर इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में उसकी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन शव नहीं मिला. अगले दिन शुक्रवार को घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर घाघरा गांव के समीप नदी में शव उपलाता मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










