कार की ठोकर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बुधवार को कार के ठोकर से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के किसनाथ राय के पुत्र सोनू कुमार(आठ वर्ष) के रुप में की गयी है.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बुधवार को कार के ठोकर से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के किसनाथ राय के पुत्र सोनू कुमार(आठ वर्ष) के रुप में की गयी है. इसके विरोध में परिजन व ग्रामीणों ने पुपरी-सुरसंड पथ को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, सोनू घर के बाहर खड़ा था. इसी क्रम में कार की ठोकर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालक की मौत की सूचना पर ग्रमीणों ने आक्रोशित होकर पुपरी-सुरसंड पथ को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे. जिससे उक्त पथ पर यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचकर समझा बूझाकर जाम को समाप्त कराया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है. चालक कार लेकर भागने में सफल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन