जहांगीरपुर लीची बगान में जीजा साली ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के लीची बागान में मंगलवार की सुबह जीजा- साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर गांव के लीची बागान में मंगलवार की सुबह जीजा- साली ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. एसपी अनंत कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सूचना पाकर एसडीपीओ अनिल कुमार एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा जांचोपरांत मोतिहारी जिला अंतर्गत राजेपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर सरैया निवासी उमाशंकर पटेल के पुत्र राकेश पटेल एवं स्थानीय गांव निवासी रविन्द्र राय की पुत्री रानी कुमारी का शव लीची के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया. कहा कि एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा जांच में पाया गया कि प्रथम दृष्टया दोनों जीजा व साली हैं. प्रेम प्रसंग होने की मामला प्रतित हो रहा है. फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन