बैरगनिया में BPSC और CA में सफल प्रतिभाओं का सम्मान, एसडीएम बने छात्रों को किया गया सम्मानित
पूर्वी चंपारण के बैरगनिया में BPSC और चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सफल अभ्यर्थियों को फूल-माला, अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
Bairgania News: पूर्वी चंपारण के बैरगनिया में आयोजित अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह में BPSC और चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में सफल अभ्यर्थियों को फूल-माला, अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.
आपके शहर में
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
BPSC में सफल अभ्यर्थियों को मिला सम्मान
समारोह में राहुलेंद्र कुमार (एसडीएम), निभा कुमारी (एसडीएम), अर्जुन पासवान (राजस्व अधिकारी) और सुष्मिता गुप्ता (एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी) को BPSC परीक्षा में सफलता के लिए सम्मानित किया गया.
इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकिता टिबरेवाल को भी CA परीक्षा में सफलता हासिल करने पर सम्मानित किया गया.
व्यवसायियों की पहल पर हुआ आयोजन
कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश कुमार गुप्ता और ब्रजमोहन कुमार ने किया. समारोह का उद्देश्य क्षेत्र के मेधावी युवाओं का उत्साह बढ़ाना और अन्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना रहा.
बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद
समारोह में नगर परिषद सभापति सिंधु गुप्ता, डॉ. श्याम देव, डॉ. प्रीति देव, डॉ. प्रदीप जायसवाल, मो. बशीर अंसारी, रामाशीष राय, मधु कुमारी, संजय प्रसाद, दीपलाल बघेला, प्रो. नरेश कुमार, रितेश जायसवाल, संजय कुमार चौधरी, राजकुमार शाह (अमीन), मुन्ना कुमार (कंपाउंडर), पूनम कुमारी, वार्ड पार्षद सुशीला देवी, राजेश कुमार, ओमशंकर, मोहन सिंह, दीपक कुमार दीप, विश्वनाथ पाठक, नवनीत कुमार गोलू, नेहा कुमारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं का मनोबल बढ़ाते हैं और समाज में शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए