भकुरहर में पोखर से अज्ञात युवक का शव बरामद, सनसनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2024 10:08 PM
नगर के भकुरहर वार्ड नंबर 19 स्थित सुल्तान पोखर से गुरुवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.
बैरगनिया. नगर के भकुरहर वार्ड नंबर 19 स्थित सुल्तान पोखर से गुरुवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृत अज्ञात युवक की उम्र करीब 26 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. गुरुवार दोपहर बाद स्थानीय लोगों द्वारा उक्त पोखर में एक शव उपलाते हुए देखा गया. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग पोखर पर इकठ्ठा होने लगे. इसी बीच ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना दिया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामाशंकर कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचकर छानबीन किया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक उजले रंग का कमीज तथा काले रंग का फुल पैंट पहन रखा है. घटनास्थल पर उसकी पहचान कराने की कोशिश की गयी, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी. सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रही है. पहचान के बाद आवश्यक कार्रवाई करते करते हुए परिजनों को शव सौप दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










