रून्नीसैदपुर में टैंकर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थुम्मा व गैघट गांव के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी.
रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थुम्मा व गैघट गांव के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव निवासी विकास कुमार सिंह के रूप में की गयी है. बताया गया कि विकास कुमार सिंह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रून्नीसैदपुर शाखा में एसआरओ के पद पर कार्यरत थे. शुक्रवार की देर शाम विकास अपनी बाइक से सीतामढ़ी की ओर से रून्नीसैदपुर की ओर आ रहे थे. अचानक थुम्मा व गैघट गांव के बीच पुल के समीप मुजफ्फरपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक टैंकर से आमने-सामने की ठोकर लगी, जिससे दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद टैंकर चालक दुर्घटना स्थल पर हीं टैंकर छोड़कर फरार हो गया. दुर्घटना के पश्चात दुर्घटना स्थल पर वाहनों की कतार लग गयी, जिस कारण करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा व यातायात ठप हो गया.सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने सड़क जाम खाली करा कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




