पिस्टल के बल फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक व मोबाइल लूटा

Updated:
विज्ञापन

गर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बजरंग चौक स्थित पोखर के समीप मंगलवार की सुबह बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सोनाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मी का बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बजरंग चौक स्थित पोखर के समीप मंगलवार की सुबह बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सोनाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मी का बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया. जिसकी पहचान मधुबनी जिले के मधुबनी गांव निवासी अशोक साफी के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गयी है. वह वर्तमान में डुमरा के कैलाशपुरी में रहता है. जानकारी के अनुसार, कर्मी अपनी बाइक (बीआर 07एटी 5222) से कलेक्शन के लिए सुबह निकला था. इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने पोखर के समीप उसे घेर कर पिस्टल के बल पर लूटपाट शुरू कर दी. मना करने पर कर्मी के साथ मारपीट की. बदमाशों ने कर्मी से बाइक व मोबाइल भी छीन लिया. मारपीट के कारण फाइनेंस कर्मी ने बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. उसके बाद उक्त तीनों बदमाशों ने बाइक लेकर भाग निकले. फाइनेंस कर्मी द्वारा बताया गया कि हर रोज की तरह सुबह 8.00 बजे कलेक्शन के लिए जा रहे थे, कि उसी वक्त बरियारपुर के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पहले तो गाड़ी रोक ली. मारपीट कर तीनों बदमाशों ने बाइक छीन कर भाग निकला. सदर एसडीपीओ वन राम कृष्णा ने बताया कि बरियारपुर में एक फाइनेंस कर्मी की बाइक बदमाशों ने लूट लेने का मामला सामने आया है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली गयी है. जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन