भोज में निमंत्रण नहीं मिला तो पीटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 9:01 PM
थाना क्षेत्र के मोहनी गांव में भोज का निमंत्रण नहीं मिलने पर ग्रामीण मो बेचन व उसकी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
नानपुर. थाना क्षेत्र के मोहनी गांव में भोज का निमंत्रण नहीं मिलने पर ग्रामीण मो बेचन व उसकी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. इस मामले में मो बेचन द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें मोहनी गांव के मो अनवारूल व पत्नी जहीला खातून को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि अपने समाज के किसी भी कार्यक्रम में अभिरुचि रखते हैं. इस दौरान गांव में एक शादी के अवसर पर मिलाद के अवसर पर भोज था. जिसमें मुझे लोगों को निमंत्रण देने के लिए बोला गया. भोज करने वाले द्वारा जहीला खातून को निमंत्रण नहीं देने के लिए बोला गया. मैंने जहीला खातून को जब निमंत्रण नहीं दिया तो दोनों पति-पत्नी हम-दोनों पति-पत्नी को लोहे के रॉड से जख्मी कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










