बदुरी हनुमाननगर सड़क टूटी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखड अंतर्गत शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. पानी के तेज धारा में बदुरी से हनुमाननगर जाने वाली सड़क की मिट्टी कटकर बह गयी है.
विज्ञापन
बथनाहा. प्रखड अंतर्गत शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. पानी के तेज धारा में बदुरी से हनुमाननगर जाने वाली सड़क की मिट्टी कटकर बह गयी है. पक्की सड़क कच्ची में तब्दील हो गयी है. सड़क पर सिर्फ बालू नजर आ रहे हैं. सड़क के खंडित होने से वहां की आबादी को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
विज्ञापन
— टापू में तब्दील हुआ बदुरी गांव का अनुसूचित जाति टोला
शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत अंतर्गत बदुरी गांव के अनुसूचित जाति टोला के लगभग दर्जन भर परिवारों का घर बाढ़ के पानी से घिर गया है. टोला टापू में तब्दील हो गया है.
— सीओ बोले
शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत में भी बाढ़ का पानी घट रहा है. वहीं, अधवारा, जमुरा व लखनदेई नदी में भी पानी घट रहा है. सभी तटबंधों पर गार्ड की तैनाती की गयी है. प्रशासन की टीम पूरी तरह अलर्ट है.
— अमनदीप कुमार, सीओ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन