नेपाल समेत कई जिलों से पहुंचेंगे श्रद्धालु, गणीनाथ मंदिर में पूजा-मेला की तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

शहर के रिंग बांध स्थित बाबा गणिनाथ गोविंद का मंदिर

सीतामढ़ी के कोट बाजार स्थित गणीनाथ मंदिर में 4 से 12 सितंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं. इस दौरान पूजा, मेला, झांकी और 11 सितंबर को एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी शहर के कोट बाजार स्थित बाबा गणीनाथ एवं भगवान गोविंद मंदिर में पूजा और जयंती समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. समिति के महामंत्री सुरेश साह के नेतृत्व में पूजा, मेला, शोभायात्रा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. समिति के अनुसार नेपाल समेत बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दुकानदार समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

चार सितंबर से शुरू होगा धार्मिक आयोजन

समिति के जारी कार्यक्रम के अनुसार चार सितंबर को मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इसके बाद आठ सितंबर को ध्वजारोहण, हनुमान आराधना और भगवान की झांकी के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी.

समारोह को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

11 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

समिति के अनुसार 11 सितंबर की शाम नेवतने की रस्म के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इसे लेकर समिति की ओर से आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है.

12 सितंबर को बाबा गणीनाथ पूजा का मुख्य आयोजन

12 सितंबर को बाबा गणीनाथ की पूजा और भगवान गोविंद जी की जयंती समारोह का मुख्य आयोजन होगा. इस दिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित समारोह में शामिल होने की अपील की है.

नेपाल समेत कई जिलों से पहुंचेंगे श्रद्धालु

समिति अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष नेपाल, मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की सूचना है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है.

कोट बाजार स्थित धर्मशालाओं में श्रद्धालुओं के रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

मंदिर परिसर में नए गुंबद का निर्माण

समिति अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष मंदिर परिसर में नए गुंबद का निर्माण भी कराया गया है. समिति के सदस्य पूजा और जयंती समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं. आयोजन में प्रशासन की ओर से भी सहयोग मिल रहा है.

समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे

आयोजन की तैयारियों में मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, सह मीडिया प्रभारी पवन साह, संरक्षक विश्वनाथ साह एवं कैलाश साह, महामंत्री सुरेश साह, सचिव शशि कुमार, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, भगत भुनेश्वर साह, पुजारी अशर्फी साह, कमल कुमार समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बदहाल मुसहर टोली, गंडक से लकड़ी छानकर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं परिवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन