नेपाल के तराई में भारी बारिश से रातो का जलस्तर बढ़ा
नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के चलते गुरुवार की शाम विगत कई माह से धूल उड़ रहे श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित रातो
सुरसंड. नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के चलते गुरुवार की शाम विगत कई माह से धूल उड़ रहे श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित रातो नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने लगा. जलस्तर बढ़ने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है. मुखिया प्रतिनिधि राम विवेकी साह ने बताया कि विगत कई माह से रातो नदी सूखा पड़ा था. पशु पक्षी को भी पीने के लिए पानी नहीं था. नदी में धूल उड़ रहा था. पानी आ जाने से अब पशु पक्षी के अलावा किसानों को भी पंपसेट से खेतों की सिंचाई करने में सुविधा होगी. वहीं, बाढ़ सूचक यंत्र के केयर टेकर रंजीत झा ने बताया कि नदी में अचानक पानी आया है. नदी पूर्णरूपेण सूख गया था. पानी के बहाव की रफ्तार धीमी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए