उप मुखिया पद पर चुनाव स्थगित होने से आक्रोशित वार्ड सदस्यों ने किया प्रदर्शन
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग पंचायती राज पटना के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अन्हारी पंचायत के उप मुखिया का चुनाव स्थगित किए जाने पर वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शित किया.
रीगा. सचिव राज्य निर्वाचन आयोग पंचायती राज पटना के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अन्हारी पंचायत के उप मुखिया का चुनाव स्थगित किए जाने पर वार्ड सदस्यों ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शित किया. उनका कहना था कि विगत फरवरी माह में उप मुखिया अजीत भंडारी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें 13 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था. इसके बाद उप मुखिया के रिक्त पद पर मंगलवार को प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में चुनाव होना था, परंतु इसे स्थगित कर दिया गया. पंचायत के कुल 15 वार्ड सदस्यों में से 13 वार्ड सदस्य राम निहोरा राय के नेतृत्व में उपस्थित थे. वार्ड सदस्य राम निहोरा राय ने बताया कि सभी सदस्यों के उपस्थित होने के बाद चुनाव स्थगित होना दुर्भाग्यपूर्ण व पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन है. इस बाबत बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष आनंद ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार चुनाव स्थगित किया गया है. अगली तिथि तय होने के बाद पुनः सभी वार्ड सदस्यों को सूचित किया जाएगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए