ePaper

मेहसौल में पत्नी से मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 25 Oct 2024 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
मेहसौल में पत्नी से मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव निवासी नासरीन खातून ने गुरुवार की शाम थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गांव निवासी नासरीन खातून ने गुरुवार की शाम थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पति मो असलैन उर्फ मो हसनैन को आरोपी बनाया गया है. बतायी है कि आरोपी के द्वारा छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज करता है. वहीं, गुरुवार की रात में आरोपी पति ने गाली-गलौज व मारपीट करने लगा. बाद में तंग आकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर थाना लाया. आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अपहरण मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

सोनबरसा. थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के पररिया गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी स्व जलधर सहनी के पुत्र राजदेव सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण मामले की प्राथमिकी दर्ज है.

बिजली चोरी मामले में पांच के विरुद्ध प्राथमिकी

रून्नीसैदपुर. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रून्नीसैदपुर दक्षिणी के जेइ विजय कुमार ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में भनसपट्टी गांव निवासी रामसागर दास, मधौल कंचनपुर टोला निवासी राम इकबाल महतो एवं मुन्ना महतो को आरोपित किया है. तीनों पर कुल 14 हजार 316 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. वहीं, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रून्नीसैदपुर उत्तरी के जेइ सुचित कुमार के बयान पर विद्युत चोरी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में स्मार्ट मीटर को बाइपास कर अवैध तरीके से विद्युत उर्जा का उपभोग करने के आरोप में रून्नीसैदपुर कोठी मुहल्ला निवासी सुजीत झा व वार्ड संख्या- एक निवासी अमरेंद्र चौधरी की पत्नी संजू देवी को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन