सीतामढ़ी में हेडमास्टर को पिस्टल भिड़ाकर रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-हेडमास्टर पर पिस्टल ताने आरोपी. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में हेडमास्टर को पिस्टल भिड़ाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रीराम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. स्वतंत्रता दिवस पर हुई इस वारदात के बाद हेडमास्टर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र के करड़वाना कोरियाही गांव में पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने उत्क्रमित हाईस्कूल के हेडमास्टर प्रभुनाथ सुदामा को पिस्टल भिड़ाकर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को उसके घर से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

headmaster extortion case: थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी

सुरसंड थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता और अपर थानाध्यक्ष सह इस मामले के अनुसंधानक मुकेश कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में यह विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्व. महाभारत सिंह उर्फ श्यामदेव सिंह के पुत्र श्रीराम कुमार को उसके पैतृक आवास से धर दबोचा. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

15 अगस्त को कार्यालय में दी थी धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन संपन्न होने के बाद हेडमास्टर प्रभुनाथ सुदामा अपने कार्यालय कक्ष में बैठे हुए थे. उसी दौरान आरोपी श्रीराम कुमार वहां पहुंचा और हेडमास्टर को पिस्टल भिड़ाकर 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की. इस दौरान आरोपी के साथ ग्रामीण रामचंद्र सिंह का पुत्र गणेश सिंह भी स्कूल में मौजूद था.

गाली-गलौज और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया

रंगदारी मांगने के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा हेडमास्टर को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गईं. इस घटना के बाद डरे-सहमे हेडमास्टर ने सुरसंड थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दर्ज मुकदमे में श्रीराम कुमार और गणेश सिंह के अलावा स्व. रामभजन सिंह के पुत्र संजीत कुमार तथा स्व. मोती राम के पुत्र राजेश राम को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बना रही है.

यह भी पढ़ें... त्योहारों से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त स्लीपर डिब्बा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन