गहरे पानी में डूबने से बेलसंड में एक बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

सौली रुपौली पंचायत के गांव निवासी बलिराम ठाकुर के डेढ़ वर्षीय पुत्र आयन्स कुमार की मौत पानी मे डूबने से हो गयी.

विज्ञापन

बेलसंड. प्रखंड़ क्षेत्र की सौली रुपौली पंचायत के सिरसिया गांव निवासी बलिराम ठाकुर के डेढ़ वर्षीय पुत्र आयन्स कुमार की मौत पानी मे डूबने से हो गयी. आयन्स खेलते-खेलते घर के पीछे बाढ़ से हुए जलजमाव वाले स्थल पर चला गया था. इसी दौरान गहरे गढ़ा में गिरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना शुक्रवार के दस बजे सुबह की है. मौके पर पहुंची तरियानी छपरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल शिवहर ले गयी. इधर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन