पोल से टकरायी पिकअप वैन, एक मरा,12 जख्मी

सीतामढ़ी/डुमरा : डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव के पास एनएच पर पिकअप वैन बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में गिर गयी. हादसे में बेलसंड के रुपौली निवासी परमेश्वर राम के पुत्र विकास राम (16) की मौत हो गयी. वहीं एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. पिकअप पर बैंड पार्टी के सदस्य सवार […]
सीतामढ़ी/डुमरा : डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव के पास एनएच पर पिकअप वैन बिजली के पोल को तोड़ते हुए खाई में गिर गयी. हादसे में बेलसंड के रुपौली निवासी परमेश्वर राम के पुत्र विकास राम (16) की मौत हो गयी. वहीं एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. पिकअप पर बैंड पार्टी के सदस्य सवार थे.
घटना में पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. चालक वैन छोड़ कर भागने में सफल रहा. घटना को लेकर जख्मी बेलसंड के रुपौली निवासी जयमंगल राम के पुत्र राजकुमार राम के बयान पर डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें पिकअप नंबर बीआर 06जीबी-1226 के चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










