ePaper

रेलवे स्टेशन परिसर के 90 प्रतिशत दुकानदारों ने खाली की अपनी दुकानें

Updated at : 22 Jun 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर के 90 प्रतिशत दुकानदारों ने खाली की अपनी दुकानें

दुकानों को खाली कराने के निर्देश के आलोक में धीरे-धीरे सभी दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. भारतीय रेल मंत्रालय के निर्देश पर सीतामढ़ी जंक्शन को अपग्रेडेशन करने को लेकर सहायक मंडल इंजीनियर के द्वारा रेल परिसर में आवंटित सभी दुकानों को खाली कराने के निर्देश के आलोक में धीरे-धीरे सभी दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, निर्गत लाइसेंस के आधार पर वर्ष 1984 से ही सीतामढी रेलवे परिसर में करीब 100 दुकानों का आवंटन किया गया था. हालांकि, रेलवे जंक्शन परिसर में करीब 125 से अधिक दुकानें चल रही थीं. करीब 40 वर्ष बाद रेलवे परिसर में आवंटित दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया गया है. विभागीय आदेश के आलोक में शुक्रवार को करीब 90 प्रतिशत दुकानदारों ने दुकानें खाली कर ली थी. दुकानदारों का कहना है कि रेलवे जंक्शन को मांडल जंक्शन बनाने के लिए रेलवे के निर्देश पर दुकान खाली की गयी है. बताया गया कि भारत सरकार द्वारा सीतामढी रेलवे स्टेशन का वृहद अपग्रेडेशन के लिए कई परियोजनाओं की स्वीकृति दी है. स्टेशन का विस्तार व सौंदर्याकरण किया जाना है. हालांकि, दुकानें बंद होने के कारण रात्रि में प्लेटफार्म पर रहने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन