आस्था. चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की तैयारी शुरू, घाटों के निर्माण में जुटे लोग

आस्था. चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की तैयारी शुरू, घाटों के निर्माण में जुटे लोग सीतामढ़ी : छठ महापर्व को ले पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए शहर के गुदरी बाजार में पुरुष व महिला ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है. खासकर महिलाएं छीटी, सुपली, सूप व नारियल समेत अन्य सामग्री की खरीदारी करती दिखी. हालांकि […]
आस्था. चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की तैयारी शुरू, घाटों के निर्माण में जुटे लोग
सीतामढ़ी : छठ महापर्व को ले पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए शहर के गुदरी बाजार में पुरुष व महिला ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है.
खासकर महिलाएं छीटी, सुपली, सूप व नारियल समेत अन्य सामग्री की खरीदारी करती दिखी. हालांकि पर्व को लेकर इन सामग्री के मूल्यों में काफी वृद्धि देखी जा रही है. बावजूद खरीदारों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है. बाजार में मटका 50 रुपये, टोकरी बड़ा 200 रुपये, सूप 30 रुपये, दउरा 200-250 रुपये, हाथी सेट 200 रुपये प्रति पीस बिक रहा है. इसके अलावा गम्हरी का चावल 50 रुपये किलो, चना दाल की बिक्री 130 रुपये किलो तक हुई. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी अन्य दिनों के अपेक्षा ग्राहकों की अधिक भीड़ देखी गयी.
शहर में जाम की स्थिति
बाजार में ग्राहकों की भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर दोपहर के बाद जाम की स्थिति बनी रही. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम में फंसे साइकिल चालक गोविंद कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चलाया गया सभी प्रयास विफल साबित हो रहा है.
132 व्रतियों के बीच साड़ी वितरित
सीतामढ़ी : विभिन्न संगठनों की ओर से बुधवार को नगर में छठ व्रतियों के बीच साड़ी सेट का वितरण किया गया. लायंस क्लब सीतामढ़ी वेस्ट के तत्वावधान में नगर के निर्मला उत्सव पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 101 छठ व्रतियों के बीच साड़ी सेट बांटा गया. क्लब के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि क्लब की ओर से छठ पर्व को लेकर हर वर्ष उक्त सामग्री का वितरण किया जाता है. क्लब आगे भी इस प्रकार का कार्य करता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










