दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेे कर्मियों की छुट्टी रद्द

सीतामढ़ी : पर्व व त्योहार के साथ ही देश की आंतरिक स्थिति के मद्देनजर डीएम राजीव रौशन ने प्रखंड से जिला तक के अधिकारी व कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्कालिक प्रभाव से अगले आदेश के लिए निरस्त कर दिया है. सभी कार्यालय प्रधान को सुबह-शाम अपने-अपने विभागों के पदाधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति […]
सीतामढ़ी : पर्व व त्योहार के साथ ही देश की आंतरिक स्थिति के मद्देनजर डीएम राजीव रौशन ने प्रखंड से जिला तक के अधिकारी व कर्मियों का सभी प्रकार का अवकाश तत्कालिक प्रभाव से अगले आदेश के लिए निरस्त कर दिया है. सभी कार्यालय प्रधान को सुबह-शाम अपने-अपने विभागों के पदाधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति के संबंध में समीक्षा करने को कहा गया है.
डीएम ने सिविल सर्जन को सदर अस्पताल, पीएचसी व एपीएचसी में चिकित्सक व कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. जारी पत्र में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










