पुलिस की सुस्ती से शहर में नहीं हो रहा निषेधाज्ञा का पालन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : विभिन्न पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा गत दिन मेहसौल चौक से किरण चौक तक निषेधाज्ञा लागू किया गया था. सदर एसडीओ संजय कृष्ण द्वारा नगर थाना पुलिस व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन नगर पुलिस […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : विभिन्न पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा गत दिन मेहसौल चौक से किरण चौक तक निषेधाज्ञा लागू किया गया था. सदर एसडीओ संजय कृष्ण द्वारा नगर थाना पुलिस व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन नगर पुलिस व नगर परिषद की सुस्ती के कारण निषेधाज्ञा का पालन नहीं हो रहा है.
आदेश जारी किया गया था कि मेहसौल चौक से लेकर किरण चौक तक सड़क के दोनों किनारे ठेला लगाने वालों व सड़क पर सामान फैलाने वाले दूकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन न तो ठेला पर दूकान चलाने वाले और न ही दुकान का सामान सड़क तक फैलाने वाले दूकानदारों में जिला प्रशासन का डर है. नतीजतन जाम की समस्या ज्यों का त्यों बरकरार है. लोगों को शहर में रेंगते हुए आवागमन करना पड़ रहा है. जाम के कारण लोगों को एक घंटे के काम को निबटाने में कई घंटा बरबाद करना पड़ रहा है.
परेशानी – दो
थानाध्यक्ष का है कहना
प्रभारी थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि समय-समय पर अभियान चला कर अवैध रूप से ठेला लगाने वालों व सामान फैलाने वाले दूकानदारों पर कार्रवाई की जाती है. जुर्माना भी वसूल की जाती है, लेकिन फिर भी ऐसे लोग मानने को तैयार नहीं है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह ने बताया कि निषेधाज्ञा को पुलिस ही लागू करा सकती है. नगर थाना व सदर एसडीओ के सहयोग से जल्द ही निषेधाज्ञा का पालन कराया जाएगा.
कहते हैं सदर एसडीओ
सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने बताया कि वे इससे बेखर थे कि निषेधाज्ञा का पालन नहीं हो रहा है. यदि आदेश का पालन नहीं हो रहा है तो अभियान चला कर आदेश नहीं मानने वाले दूकानदारों व ठेला लगाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










