आइएमए की बैठक में फायरिंग की निंदा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 2:45 AM

विज्ञापन

एसपी से मिलेगा चिकित्सकों का शिष्टमंडल सीतामढ़ी : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्थानीय शाखा की आपात बैठक रविवार को डॉ. एम ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ. पीपी लोहिया के आवास पर हुई, जिसमें डॉ. पीपी लोहिया के आवास पर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी की निंदा की गई. चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा […]

विज्ञापन

एसपी से मिलेगा चिकित्सकों का शिष्टमंडल

सीतामढ़ी : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्थानीय शाखा की आपात बैठक रविवार को डॉ. एम ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ. पीपी लोहिया के आवास पर हुई, जिसमें डॉ. पीपी लोहिया के आवास पर अज्ञात अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी की निंदा की गई. चिकित्सकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भय के माहौल में चिकित्सकों का सेवा देना भी मुश्किल हो गया है.
इसके लिए जिला प्रशासन से त्वरित सहयोग की अपेक्षा की गई. सचिव अनिल तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चिकित्सकों का एक शिष्टमंडल एसपी से मिल कर अपराधियों के गिरफ्तारी व डॉ. लोहिया को विशेष सुरक्षा देने की मांग करेगी.
मौके पर डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. सीताराम प्रसाद सिंह, डॉ. एसके वर्मा, डॉ.आलोक कुमार, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. जेपी दत्ता, डॉ. अनिल कुमार तिवारी, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. रघुनाथ कुमार, डॉ. एसएस झा, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. राजन पांडेय, डॉ. प्रभाकर तिवारी व डॉ. राजेश सुमन मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन