बक्सा लेने गयी थी खैरून, गयी जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गौनाहा : घड़ी में शनिवार की शाम के छह बज रहे थे. बार्डर से दौड़ रहे बाइक की लाइट अंधेरे में उजाला किये हुए थे. खैरून निशा अपने मकान में थीं. इसी दौरान अचानक आग लग गयी. दरवाजे पर आग देख उनकी नातिनी रोशन आरा दौडते हुए आयी और नानी खैरून को बचाने के लिए […]
विज्ञापन
गौनाहा : घड़ी में शनिवार की शाम के छह बज रहे थे. बार्डर से दौड़ रहे बाइक की लाइट अंधेरे में उजाला किये हुए थे. खैरून निशा अपने मकान में थीं. इसी दौरान अचानक आग लग गयी.
दरवाजे पर आग देख उनकी नातिनी रोशन आरा दौडते हुए आयी और नानी खैरून को बचाने के लिए खींचने लगी. लेकिन खैरून ने अपनी नतिनी रौशन को बाहर की ओर ढ़केल दिया और घर के अंदर बक्से को निकालने का प्रयास करने लगी.
इसी दौरान मकान की छत से आग का एक गोला खैरून के ऊपर गिरा और वह बक्से के साथ ही जलने लगी. झुलसने से मौके पर ही मौत हो गयी. बगल के एक दुकान पर एसएसबी के इंस्पेक्टर बैठे थे.
आग की लपटें देखते ही दौड़ पड़े और एसएसबी कैंप व फायर ब्रिगेड की सूचना दी. सात बजे तक सब कुछ जलकर राख हो गया. एसएसबी, नेपाली प्रहरी, फायर ब्रिगेड, सहोदरा पुलिस सभी मौके पर पहुंच चुके थे. बिन मां की बेटी रौशन तारा के पास अब कुछ नहीं बचा था. ख्याल रखने वाली नानी खैरून आग के हवाले हो चुकी थी. आशियाना भी राख हो चुका था. ढ़ांढस बंधाने वाले भी रोशन की इस दशा पर आंसू बहा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










