नगर के दो जांच घरों में छापा

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : प्रभारी सिविल सजर्न डॉ डीएन मल्लिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के अस्पताल रोड स्थित कल्याणी जांच घर एवं संजीवनी जांच घर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम द्वारा दोनों जांच घरों से जांच के लिए कई आवश्यक कागजात जब्त किया गया है. इनमें कल्याणी जांच […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : प्रभारी सिविल सजर्न डॉ डीएन मल्लिक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के अस्पताल रोड स्थित कल्याणी जांच घर एवं संजीवनी जांच घर में छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान टीम द्वारा दोनों जांच घरों से जांच के लिए कई आवश्यक कागजात जब्त किया गया है. इनमें कल्याणी जांच घर में चिकित्सक डॉ प्रतिमा आनंद के अलावा स्टाफ से पूछताछ की गयी.

प्रभारी सीएस ने बताया कि उक्त जांच रूटीन है. विभागीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में उक्त जांच की जा रही है. अन्य जांच घरों में भी टीम छापेमारी कर सकती है. हाल के दिनों में शहर के जांच घरों में अल्ट्रासाउंड के द्वारा भ्रूण जांच को लेकर भी छापेमारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्रवाई में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीपी लोहिया समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन