270 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 10:25 PM
थाना क्षेत्र के सिराही मठवा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है.
रीगा. थाना क्षेत्र के सिराही मठवा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मठवा टोला में एक व्यक्ति शराब बेच रहा है. सूचना सत्यापन के लिए जब पुअनि निधि राज पुलिस बल के साथ पहुंचे तो एक व्यक्ति भागने लगा. पुलिस बल के द्वारा काफी दूरी तक खदेड़ा गया. लेकिन झाड़ी का लाभ उठाते हुए भागने में सफल रहा. उसकी पहचान मठवा सिराही निवासी शिवनंदन दास के पुत्र दिनेश दास के रूप में की गई है. बेचने की जगह से प्लास्टिक के दो बोरा में रखा 270 पीस नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई है. जिसका वजन 81 लीटर है. पुलिस बरामद शराब को जप्त कर थाना ले आई है और आरोपी दिनेश दास के ऊपर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










