ePaper

22 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 30 Jun 2024 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
22 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त, तस्कर फरार

एएलटीएफ की टीम द्वारा नगर स्थित बैलहाट मुहल्ला में छापेमारी कर 22 बोतल नेपाली सौंफी शराब को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

पुपरी. एएलटीएफ की टीम द्वारा नगर स्थित बैलहाट मुहल्ला में छापेमारी कर 22 बोतल नेपाली सौंफी शराब को जब्त कर लिया है. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में एएलटीएफ प्रभारी रजा अहमद के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बैलहाट मुहल्ला निवासी अमर चौधरी के पुत्र विवेक चौधरी, स्व जयलाल चौधरी के पुत्र विपिन चौधरी व राजा चौधरी को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि तीनों तस्कर के घर छापेमारी के क्रम में तस्कर भागने में सफल रहा है.

आपसी विवाद में महिला समेत दो जख्मी, भर्ती

पुपरी. थाना क्षेत्र के बछारपुर व भीमा ससौला गांव में रविवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में एक महिला समेत दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी बछारपुर निवासी रंजीत ठाकुर व भीमा ससौला निवासी बेबी देवी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

कार व बाइक से 225 लीटर शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 216 लीटर नेपाली सौंफी शराब व नौ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कार, एक बाइक व एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक तस्कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए कार छोड़ कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी राम उदार राय के पुत्र शिवा कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार राजेश कुमार मंडल के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन