अभिलेखों को रखें अद्यतन, त्रुटियों का करें सुधार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तिरहुत क्षेत्र के आइजी ने पुलिस केंद्र का किया वार्षिक निरीक्षण कोत, परिवहन शाखा समेत विभिन्न शाखाओं का लिया जायजा पुलिस सभा में जवानों ने रखी अपनी समस्या, निराकरण का मिला आश्वासन सीतामढ़ी : तिरहुत क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) गणेश कुमार ने गुरुवार को पुलिस केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया. पुलिस केंद्र पहुंचने पर […]
विज्ञापन
तिरहुत क्षेत्र के आइजी ने पुलिस केंद्र का किया वार्षिक निरीक्षण
आपके शहर में
विज्ञापन
कोत, परिवहन शाखा समेत विभिन्न शाखाओं का लिया जायजा
पुलिस सभा में जवानों ने रखी अपनी समस्या, निराकरण का मिला आश्वासन
सीतामढ़ी : तिरहुत क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) गणेश कुमार ने गुरुवार को पुलिस केंद्र का वार्षिक निरीक्षण किया. पुलिस केंद्र पहुंचने पर आइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
इसके बाद आइजी ने पुलिस केंद्र के कोत(शस्त्रागार), परिवहन शाखा, संपत्ति शाखा, अवकाश शाखा समेत अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया. वहीं कागजात व फाइल में त्रुटि पर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को इन त्रुटियों में जल्द सुधार करने का
निर्देश दिया. साथ हीं अभिलेखों को अद्यतन रखने को कहा.
कहा कि संचिकाओं का अपडेट आवश्यक है. इसमें संबंधित कर्मी की गंभीरता दिखनी चाहिए. कहा कि कर्तव्य में कोताही बरतने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा. लगभग तीन घंटों तक विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करने के बाद आइजी पुलिस सभा में शामिल हुए.
पुलिस केंद्र में आयोजित पुलिस सभा में उन्होंने पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा जल्द से जल्द इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने आइजी के समक्ष वित्तीय मामला, वर्ष 2015 से 2020 तक के लंबित यात्रा भत्ता के भुगतान की मांग की.
एसोसिएशन के मंत्री अजय कुमार राय ने बताया कि आइजी ने उनलोगों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा इस दिशा में अविलंब कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. महिला पुलिसकर्मियों ने स्नानागार व शौचालय की मांग की. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जहां-जहां त्रुटियां हैं, वहां जल्द निराकरण का निर्देश दिया गया है. मौके पर प्रभारी सार्जेंट मेजर परमहंस राय समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन