नशाखुरानी ने चार यात्रियों को लूटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 12:43 AM
सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी आनंदविहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार की देर रात जीआरपी पुलिस ने नशाखुरानी गिरोह के शिकार चार यात्रियों को उतारा. बेहोशी की हालत में चारों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनकी पहचान मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी […]
सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी आनंदविहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार की देर रात जीआरपी पुलिस ने नशाखुरानी गिरोह के शिकार चार यात्रियों को उतारा. बेहोशी की हालत में चारों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इनकी पहचान मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्टी निवासी मो मुमताज, चोरौत ओपी क्षेत्र के सपहा गांव निवासी विनोद मुखिया व नंदकिशोर मुखिया तथा कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी राजन कुमार के रूप में की गयी है. चारों के पास से तीन मोबाइल, कपड़ा समेत करीब 20 हजार नगदी लूट लेने की बात कही जा रही है. रेल थानाध्यक्ष राजकुमार राम ने बताया कि चारों का बयान लिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










