अमृत सरोवर योजना से संवरेगा चोरौत का महादेव चौक तालाब, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अमीन से जानकारी लेते बीडीओ अमित कुमार अमन एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
चोरौत के महादेव चौक के पास स्थित ऐतिहासिक तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा. मास्टर प्लान के तहत सौंदर्यीकरण, रनिंग ट्रैक, छठ घाट, पार्क, ओपन जिम और फूड कोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.
Amrit Sarovar Choraut: चोरौत उत्तरी पंचायत के महादेव चौक के समीप स्थित ऐतिहासिक तालाब की तस्वीर बदलने की कवायद अब तेजी से शुरू हो चुकी है. अमृत सरोवर परिसर के रूप में विकसित करने के लिए चयनित इस पोखरा व आसपास की सरकारी जमीन का प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन कराया गया. सीमांकन के दौरान अधिकारियों ने स्थल का जायजा लेकर उपलब्ध भूमि की स्थिति का सटीक आकलन किया.
आपके शहर में
Mahadev Chowk Pond Sitamarhi: बीडीओ के निर्देश पर भूमि का हुआ सीमांकन
बीडीओ अमित कुमार अमन ने अंचलाधिकारी को पत्र भेजकर तालाब के आसपास उपलब्ध सरकारी जमीन की स्थिति स्पष्ट करने तथा एनओसी से संबंधित प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. इसी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर पैमाइश कराई. सीमांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तालाब परिसर के समेकित विकास की दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
मास्टर प्लान के तहत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
बीडीओ अमित कुमार अमन ने बताया कि मास्टर प्लान के अनुसार तालाब परिसर को एक बहुउद्देशीय सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके तहत तालाब का सौंदर्यीकरण, चारों तरफ सीसी पथ, रनिंग ट्रैक, छठ घाट, चेंजिंग रूम, सामुदायिक भवन और पार्क का निर्माण होगा. इसके साथ ही चिल्ड्रेन पार्क, ओपन जिम, डिजिटल लाइब्रेरी, एसएचजी हट, सी-मार्ट, फूड कोर्ट, पार्किंग और फिशिंग सेंटर जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी.
एनओसी मिलने के बाद शुरू होंगे निर्माण कार्य
सीमांकन कार्य पूरा होने के बाद अब सरकारी भूमि के उपयोग के लिए नियमानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. एनओसी मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे. इस योजना के साकार होने से महादेव चौक क्षेत्र के लोगों को एक बेहतरीन मनोरंजक और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल मिलने की उम्मीद है. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सुनील राउत, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह और पंसस दिलीप मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें... बूढ़ी गंडक नदी से लापता युवक का शव बरामद: इकलौते बेटे की मौत से नाजीरपुर में कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए