ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को घेरा

Updated at : 08 Nov 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को घेरा

परिहार : महिला से अभद्र व्यवहार मामले में गिरफ्तार दो आरोपित को थाना से छोड़‍ने को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिवार के लोगों व ग्रामीणों ने बवाल किया. इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार को भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा. हाथों में झाड़ू लिए पहुंची महिलाओं ने खूब हंगामा किया तथा थाना गेट के सामने करीब […]

विज्ञापन

परिहार : महिला से अभद्र व्यवहार मामले में गिरफ्तार दो आरोपित को थाना से छोड़‍ने को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिवार के लोगों व ग्रामीणों ने बवाल किया.

इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार को भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा. हाथों में झाड़ू लिए पहुंची महिलाओं ने खूब हंगामा किया तथा थाना गेट के सामने करीब आधा घंटे तक थानाध्यक्ष का घेराव किया. बाद में थानाध्यक्ष के समझाने बुझाने व दोनों गिरफ्तार आरोपित को जेल भेजने के बाद हंगामा शांत हुआ.
मालूम हो कि स्थानीय रेखा देवी ने अभद्र व्यवहार करने को लेकर थाने में प्राथमिकी(220/19) दर्ज करायी थी. जिसमें सहरगामा गांव निवासी रंजीत पंडित, धरहरवा गांव निवासी अमित कापड़ समेत तीन को आरोपित किया है.
मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने तिरहुत क्षेत्र के आइजी से मिलकर गुहार लगायी. आइजी के आदेश के बाद मामले में रंजीत पंडित व अमित कापड़ को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया. इधर, दोनों आरोपित को थाना से छोड़ने की खबर लगते ही पीड़िता के परिजनों का गुस्सा भड़क गया. इसी बीच थाना पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गयी. बाद में दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन