रीगा में करंट लगने से अधेड़ की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

घर की साफ-सफाई कर रहे थे सीताराम सिंह मां, पत्नी, पुत्र व पौत्रका रो-रोकर बुरा हाल वृद्ध मां का पुत्र वियोगमें हुआ बुरा हाल सीतामढ़ी/रीगा :जिले के रीगा थाना क्षेत्र के मेहशिया पंचायत के दोहरा गांव में मंगलवार को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक सीताराम […]
विज्ञापन
घर की साफ-सफाई कर रहे थे सीताराम सिंह
मां, पत्नी, पुत्र व पौत्रका रो-रोकर बुरा हाल
वृद्ध मां का पुत्र वियोगमें हुआ बुरा हाल
सीतामढ़ी/रीगा :जिले के रीगा थाना क्षेत्र के मेहशिया पंचायत के दोहरा गांव में मंगलवार को करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी.
मृतक सीताराम सिंह (55) थाना क्षेत्र के दोहरा गांव के वार्ड नंबर-15 के रहनेवाले थे. बेहोश हालत में परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. साफ-सफाई के क्रम में हादसा का होना बताया जा रहा है.
सूचना मिलने पर थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छठ पर्व को लेकर घर की साफ-सफाई कर रहे थे. इसी क्रम में घर के उपर से गुजर रहे करंट प्रवाहित बिजली की तार की चपेट में आकर वह झुलस गये. आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मृत्यु हो गयी. अधेड़ की मौत से घर में चीत्कार मचा है. पत्नी सोनावती देवी, पुत्र संजय सिंह, अजय सिंह, पौत्र रोहित कुमार, पौत्री सोनी कुमारी एवं निधि कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक की 95 वर्षीया वृद्ध मां रामरती देवी का पुत्र के वियोग में बुरा हाल है. महान पर्व छठ की तैयारी के बीच घर के अभिभावक का असमय जाना परिजन को आहत कर दिया है. मृतक का एक पुत्र निजी स्कूल का संचालक है. पंचायत के सरपंच सोनू कुमार मिश्रा, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुशील पासवान ने परिजन से मिलकर सांत्वना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




