दीपावली को लेकर दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति
सीतामढ़ी :दिवाली, भैया दूज व छठ पर्व को लेकर सदर एसडीओ कुमार गौरव व सदर डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र ने संयुक्त रूप से दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है. सभी दंडाधिकारी व थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र में गश्ती कर विधि-व्यवस्था को बनाये रखेंगे. भ्रमण के दौरान […]
सीतामढ़ी :दिवाली, भैया दूज व छठ पर्व को लेकर सदर एसडीओ कुमार गौरव व सदर डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र ने संयुक्त रूप से दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है.
आपके शहर में
सभी दंडाधिकारी व थानाध्यक्ष को संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र में गश्ती कर विधि-व्यवस्था को बनाये रखेंगे. भ्रमण के दौरान पटाखों की बिक्री/भंडारण के साथ ही पटाखा छोड़े जाने के संबंध सुप्रीम कोर्ट के निदेशों का अनुपालन करायेंगे.बता दे कि 27 अक्तूबर को दिवाली, 29 को भैया दूज व दो एवं तीननवंबर को छठ पर्व है.
इधर, जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि दिवाली के दिन भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अग्निशमन दस्ता मुस्तैद रहेगा. कहीं भी आग लगने से संबंधित घटना हो तो, लोग संबंधित मोबाइल नंबर पर सूचना दे सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए