नेपाल के बारा में अवैध शराब फैक्ट्री में पांच लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बैरगनिया(सीतामढ़ी) : सीमा पार नेपाल के बारा जिले के फेटा गांव में गुरुवार को अवैध शराब उत्पादन में शामिल पांच लोगों की मौत शराब बनाने के दौरान हो गयी. मरने वालों में एक पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर वार्ड नंबर-12 के गुलाब चंद मांझी (55) व नेपाल के बतरा गांव के एक ही परिवार के […]
विज्ञापन
बैरगनिया(सीतामढ़ी) : सीमा पार नेपाल के बारा जिले के फेटा गांव में गुरुवार को अवैध शराब उत्पादन में शामिल पांच लोगों की मौत शराब बनाने के दौरान हो गयी. मरने वालों में एक पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर वार्ड नंबर-12 के गुलाब चंद मांझी (55) व नेपाल के बतरा गांव के एक ही परिवार के जोगा मुखिया (40), उसकी पत्नी लालमुनि देवी (35), पुत्री सुमनी कुमारी (12), भाई महेंद्र मुखिया (36) शामिल हैं. सभी शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये कलैया जिला अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. बताया जा रहा है कि जिस घर में शराब बनाने का काम चल रहा था, उसी घर के अंदर एक टंकी बनाया गया था. टंकी से ही पांचों का शवबरामद किया गया है. पुलिस को संदेह है कि शराब बनाने के दौरान उससे निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से पांचों की मौत हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आदापुर निवासी गुलाब चंद मांझी शराब फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम कर रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










