बाइक की सीधी टक्कर में महिला समेत पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सुरसंड : नगर पंचायत के विद्यापति नगर के समीप स्थित सरयू उवि के समीप सुरसंड-पुपरी पथ पर सोमवार को दो बाइक की सीधी टक्कर होने से दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी लोगों को […]

विज्ञापन

सुरसंड : नगर पंचायत के विद्यापति नगर के समीप स्थित सरयू उवि के समीप सुरसंड-पुपरी पथ पर सोमवार को दो बाइक की सीधी टक्कर होने से दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी मो फेकन, मो सद्दाम, मतौना गांव के रामप्रगास साह, पत्नी बीना देवी व पुत्र संजय साह के रूप में हुयी है.
जानकारी के अनुसार मो फेकन अपने साथी मो सद्दाम के साथ बाइक(बीआर 01 एके 2096) पर से सुरसंड की ओर जा रहा था, जबकि (बीआर 30भी 9824) नंबर की बाइक पर सवार संजय साह अपने माँ व पिता के साथ पुपरी की ओर जा रहे थे.
इसी बीच दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतना जबर्दश्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. सूचना मिलते ही दरोगा जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बाइक को जब्त कर लिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन