ePaper

नशीली दवा के साथ सात युवक धराये

Updated at : 22 Sep 2019 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
नशीली दवा के साथ सात युवक धराये

बैरगनिया : नगर पंचायत के तीन युवक समेत नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रतिबंधित नशीली दवा के खेप साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किये जाने का मामला सामने है. नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार तस्करो द्वारा प्रयोग में लायी गयी बीआर 30पी 8607 स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है. काठमांडू के शांतिनगर व गोकनेश्वर की प्रतिबंधित […]

विज्ञापन

बैरगनिया : नगर पंचायत के तीन युवक समेत नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रतिबंधित नशीली दवा के खेप साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किये जाने का मामला सामने है. नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार तस्करो द्वारा प्रयोग में लायी गयी बीआर 30पी 8607 स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है. काठमांडू के शांतिनगर व गोकनेश्वर की प्रतिबंधित नशीली दवा नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काठमांडू महानगरपालिका वार्ड 31 शांतिनगर से सातो तस्करों को पांच हजार 526 एम्पल नशीली दवा के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार युवकों की पहचान नगर पंचायत बैरगनिया के ग्रीन पैलेस डुमरवाना वार्ड नंबर-20 निवासी राजा कुणाल (37), इसी मोहल्ला के राजेश कुमार जायसवाल (32), अशोगी वार्ड नंबर-4 के अभिषेक कुमार जायसवाल (37), नेपाल के सिरहा के उत्तीम लाल साह, अशोक तामांग, उदयपुर के सुजेन्द्र लोहनी व काभ्रे के पेमा लामा के रूप में की गई है.
नेपाल पुलिस के अनुसार ब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार बैरगनिया के तस्करों के वाहन की तलाशी में चावल के बोरे व गाड़ी में छुपाकर रखे गये नशीली दवा डाइजोपाम 1047 एम्पल, नुर्फिन 1037 एम्पल व फेनारगन 1042 एम्पल अर्थात कुल 3126 एम्पल नशीली दवा का इंजेक्शन बरामद किया गया. गिरफ्तार नेपाली युवकों के पास से कुल 2100 नशीली दवा का इंजेक्शन बरामद किया. ब्यूरो टीम में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ नेपाल में प्रतिबंधित नशीली दवा नियंत्रण कानून की धारा 033 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजकर बरामद स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है. बैरगनिया के युवकों को नशीली दवा के साथ नेपाल में गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बॉर्डर से नशीली दवा की तस्करी बड़े पैमाने पर हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन