एक वर्ष में जेल में बंदियों से सौ मोबाइल जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

जेल अधीक्षक के नियमित तलाशी के नियम से सच आ रहा सामने सीतामढ़ी : जेल अधीक्षक भले ही मंडल कारा की व्यवस्था में सुधार के प्रति गंभीर है और अपने स्तर से बीच-बीच में चेकिंग व अन्य अभियान चलाते रहते है, फिर भी व्यवस्था में वह सुधार संभव नहीं हो सका है, जितनी होनी चाहिए […]
विज्ञापन
जेल अधीक्षक के नियमित तलाशी के नियम से सच आ रहा सामने
सीतामढ़ी : जेल अधीक्षक भले ही मंडल कारा की व्यवस्था में सुधार के प्रति गंभीर है और अपने स्तर से बीच-बीच में चेकिंग व अन्य अभियान चलाते रहते है, फिर भी व्यवस्था में वह सुधार संभव नहीं हो सका है, जितनी होनी चाहिए थी.
नियमित तलाशी का परिणाम सामने आया कि जेल में बंदियों के पास एक वर्ष में करीब सौ मोबाइल जब्त किये गये है. इसके अलावा गांजा, भांग व नशीली दवाएं जब्त करने की कार्रवाई की गयी. यह कोई कोरी बात नहीं, बल्कि खुद जेल अधीक्षक ने जेल आइजी को भेजे एक पत्र में उक्त बातों की जानकारी दी है.
कार्रवाई हुई, फिर भी असर नहीं: गौरतलब है कि जेल में करीब एक वर्ष के अंदर तीन दर्जन से अधिक बार छापेमारी की गयी. इस दौरान मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने के मामले में कार्रवाई भी की गयी. प्राथमिकी दर्ज करायी.
बावजूद जेल के अंदर मोबाइल, गांजा व भांग के अलावा फोर्टबीन जैसी नशीली दवाओं के जाने पर रोक नहीं लग सकी. सूत्रों ने बताया कि जेल के कनीय अधिकारी व पुलिस कर्मी की मिलीभगत से ही कोई भी सामग्री जेल के भीतर जाता है. गत दिन जेल में एक अपराधी के द्वारा बर्थडे मनाने की घटना की जांच में भी इसका खुलासा हुआ था कि जेल के कर्मियों के चलते ही यह सब संभव हो पाया था.गौरतलब है कि सहायक अधीक्षक सुभाष प्रसाद के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी थी. उनपर कदाचार में लिप्त रहने एवं जेल में बंद
अपराधियों से साठगांठ के आरोप में कार्रवाई की गयी थी. सूत्रों की माने तो मधुबनी में पदस्थापन के दौरान कुछ ऐसे ही आरोपों के कारण श्री प्रसाद के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गयी थी. इसी तरह सहायक अधीक्षक मिथिलेश कुमार भी जेल अधीक्षक के नजर पर थे. दरभंगा में डबल इंजीनियर हत्याकांड में बंद पिंटू मिश्र के जेल में बर्थ-डे पार्टी मनाने में सहायक अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया. इससे पूर्व श्री कुमार बेतिया जेल में पदस्थापन के दौरान निलंबित किये गये थे. उनपर भी गंभीर आरोप लगा था. सूत्रों ने बताया कि जेल अधीक्षक द्वारा उक्त दोनों सहायक अधीक्षक की बाबत भी जेल आइजी को पूरी जानकारी दी गयी है.
किस माह कितने मोबाइल जब्त: जुलाई-18 में 11 मोबाइल जब्त हुआ था. अगस्त में छह, सितंबर में छह बार की छापेमारी में 20, अक्तूबर में 15, नवंबर में दो, दिसंबर में तीन, जनवरी-19 में तीन, फरवरी में सात, मार्च में 15, अप्रैल में नौ, मई में नौ, जून में तीन, जुलाई में चार व अगस्त में एक मोबाइल बरामद हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










