चार्जर लगाने गयी महिला की करंट से मौत, मातम

Updated:
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के परछहिया गांव की सोनबरसा : थाना क्षेत्र के परछहिया गांव में गुरुवार को बिजली के करंट लगने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. वही करंट की चपेट में आयी महिला को बचाने के क्रम में दो महिला भी घायल हो गयी. एक साल पूर्व हुई थी चांदनी की शादी […]

विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के परछहिया गांव की

आपके शहर में

विज्ञापन
सोनबरसा : थाना क्षेत्र के परछहिया गांव में गुरुवार को बिजली के करंट लगने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. वही करंट की चपेट में आयी महिला को बचाने के क्रम में दो महिला भी घायल हो गयी.
एक साल पूर्व हुई थी चांदनी की शादी
बताया गया कि गांव के जितेंद्र महतो की 22 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में में चार्जर लगा रही थी. इसी क्रम में वह कतिपय कारणों से करंट की चपेट में आ गयी. यह देख उसे बचाने के लिए उसकी देवरानी देवेंद्र महतो की 21 वर्षीय पत्नी नंदनी देवी चिल्लाती हुई बचाने गई तो वह भी करंट लगने से घायल होकर गिर पड़ी.
दोनों को छटपटाते देख पड़ोसी संजय महतो के 25 वर्षीय पत्नी रूमा देवी भी हल्ला करते हुए दौड़ी. उसने भी चांदनी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गयी. तब तक बिजली कटने के कारण रूमा की जान बच गयी.
यह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होकर तीनों को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान चांदनी देवी की मौत हो गयी. वहीं दोनों घायल महिला को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश रंजन व पुलिस अवर निरीक्षक शशि चंद्र प्रभाकर सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद चांदनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि चांदनी गांव के ही जगरनाथ महतो की पुत्री थी.
एक साल पूर्व उसकी शादी जितेंद्र महतो के साथ हुई थी. चांदनी का एक छह माह का पुत्र है. उसकी मौत से उसकी सास रूपकला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन