शहर में कैश छीनकर भाग रहा युवक धराया

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के गोयनका कॉलेज के समीप शुक्रवार की शाम होमगार्ड जवान से कैश छीनकर भाग रहा झपट्टामार गिरोह का सदस्य पब्लिक के हत्थे चढ़ा गया. हालांकि उसका दो अन्य साथी 30 हजार कैश लेकर भागने में सफल रहा. पकड़े गये बदमाश की पहचान पंकज कुमार के रुप में की गयी है. वह यूपी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के गोयनका कॉलेज के समीप शुक्रवार की शाम होमगार्ड जवान से कैश छीनकर भाग रहा झपट्टामार गिरोह का सदस्य पब्लिक के हत्थे चढ़ा गया. हालांकि उसका दो अन्य साथी 30 हजार कैश लेकर भागने में सफल रहा. पकड़े गये बदमाश की पहचान पंकज कुमार के रुप में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
वह यूपी के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के भिठवार गांव निवासी झामलाल प्रसाद का पुत्र बताया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित होमगार्ड जवान पुपरी थाना क्षेत्र के आवापुर गांव निवासी गंगाधर राय ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित जवान की बैंक ऑफ इंडिया में तैनाती है. वह बैंक से कैश निकालकर पैदल हीं गुदरी बाजार की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां आया और पॉकेट से कैश छीनकर भाग निकला.
भाग रहे पंकज को स्थानीय पब्लिक ने खदेड़कर पकड़ लिया. वहीं दो अन्य कैश लेकर भाग निकला. नगर थानाध्यक्ष पीआर सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपने एक साथी का नाम टिंकू कुमार बताया है, जो मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. मालूम हो कि हाल के दिनों में शहर में कैश लूट व बाइक की डिक्की से कैश चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन