डुमरा में शराब फैक्ट्री का खुलासा, तस्कर गिरफ्तार

सीतामढ़ी : जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने शनिवार को शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. इस क्रम में विभागीय टीम ने डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर वार्ड नंबर-14 में छापेमारी कर अजय मुखिया के घर शराब निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया. उसके ठिकाने से शराब चुलाई में प्रयोग आनेवाली सामग्री, छोटा […]
सीतामढ़ी : जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने शनिवार को शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया. इस क्रम में विभागीय टीम ने डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हरा विशनपुर वार्ड नंबर-14 में छापेमारी कर अजय मुखिया के घर शराब निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया. उसके ठिकाने से शराब चुलाई में प्रयोग आनेवाली सामग्री, छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा, बड़ा व छोटा तसली, प्लास्टिक के गैलन, 15 लीटर चुलाई की गयी शराब तथा 1000 हजार लीटर अवैध छोआ बरामद किया गया.
छोआ का प्रयोग शराब बनाने में किया जा रहा था. जब्त तैयार व कच्चे शराब को विभागीय अधिकारी की मौजूदगी में विनष्ट कर दिया गया. टीम ने तस्कर अजय मुखिया को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. टीम का नेतृत्व विभागीय इंस्पेक्टर नित्यानंद प्रसाद कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




