प्रेम प्रसंग में की गयी मुस्कान की हत्या!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2019 3:03 AM (IST)
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व भैरोकोठी से बरामद किये गये शव की हुई पहचान नगर के सटे राजोपट्टी अंसारी रोड की थी रहनेवाली थी मुस्कान पिता ने लगाया मोहल्ले के हीरेहान पर आरोप सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव स्थित कोयला डिपो के पास से बरामद युवती के शव की पहचान कर ली गयी है. […]
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व भैरोकोठी से बरामद किये गये शव की हुई पहचान
नगर के सटे राजोपट्टी अंसारी रोड की थी रहनेवाली थी मुस्कान
पिता ने लगाया मोहल्ले के हीरेहान पर आरोप
सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के भैरोकोठी गांव स्थित कोयला डिपो के पास से बरामद युवती के शव की पहचान कर ली गयी है. मृतका मुस्कान खातून (16) नगर के सटे राजोपट्टी अंसारी रोड निवासी मो वसीम की पुत्री थी.
नगर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने शनिवार को बताया कि मृतका का शवदो सितंबर 2019 को भैरोकोठी कोयला डिपो के पास से बरामद किया गया था. मृतका के चेहरे को जला दिया गया था, जिससे उसकी तत्काल पहचान नहीं हो पा रही थी. घटनास्थल पर शव के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर पिता को वाट्सएप के माध्यम से शव की तस्वीर भेजी गयी थी. जिस पर पिता ने अपनी पुत्री मुस्कान के रुप में इसकी पहचान की. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे बीतने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. मृतका के पिता ने प्रेम-प्रसंग में पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है. उसने मोहल्ले के ही शफी राइन के पुत्र मो रेहान राइन को आरोपित किया है. घटना के बाद से ही आरोपित घर से लापता बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि पिता के द्वारा आवेदन प्राप्त हो गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
मिस्ट्री बनी मुस्कान की हत्या, शक के घेरे में पिता व प्रेमी: 16 वर्षीया मुस्कान खातून की हत्या पुलिस के लिए मिस्ट्री बन गयी है. केस के अनुसंधान में नगर थाने की पुलिस ने पिता को भी शक के घेरे में लिया है.
हालांकि पूछताछ व बयान दर्ज करने के बाद ही हत्या के रहस्य से परदा उठ सकता है, लेकिन जो परिस्थिति है, वह शक की कई बिंदु को गहरा कर रही है. जिस प्रकार मृतका के पिता मुजफ्फरपुर जंक्शन से गायब पुत्री को खोजने सीतामढ़ी नहीं आकर पुन: दिल्ली चला गया, वह संदेह उत्पन्न कर रहा है. आखिर कोई पिता बिना खोजबीन कर इतने इत्मीनान से कैसे लौट सकता है? अगर पुत्री गायब थी तो थाने में प्राथमिकी अथवा सनहा दर्ज क्यों नहीं कराया? शव मिलने के बाद मृतका का कथित प्रेमी अचानक घर से कैसे गायब हो गया? यह तमाम बिंदु है, जो सवाल खड़ा कर रहा है. पुलिस ने मृतका के पास से बरामद उसकी मोबाइल के कॉल डिटेल की छानबीन कर रही है. उसमें यह देखा जा रहा है कि मृतका ने आखिरी बार कब और किस-किससे बात की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




