परिहार में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, युवक की मौत, छह घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी/परिहार :जिले के परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव में गुरुवार की देर शाम पूर्व के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं बुजुर्ग समेत छह लोगों को तलवार व रॉड से प्रहार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. मृतक मो अकरम उर्फ फूलबाबू(27) गांव के […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी/परिहार :जिले के परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव में गुरुवार की देर शाम पूर्व के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं बुजुर्ग समेत छह लोगों को तलवार व रॉड से प्रहार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया. मृतक मो अकरम उर्फ फूलबाबू(27) गांव के ही मो अब्दुल रहीम का पुत्र था.
एकतरफा हमले में बुरी तरह घायल मो अकरम उर्फ फूलबाबू, पिता मो अब्दुल रहीम, भाई मो अरशद, मो असगर, मो गुलाब एवं मो अरमान को इलाज के लिए सुरसंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मो अकरम को मृत घोषित कर ��िया.
वहीं गंभीर रूप से घायल मृतक के पिता व भाइयों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, नगर सर्किल इंस्पेक्टर सह प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, दारोगा गौतम कुमार तिवारी पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली. सूचना पर पहुंचे परिहार थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बयानदर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई मो अरशद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
जिसमें गांव के हीं मो साबिर, मो जावेद, मो इरफान, मो रिजवान, मो नदीम, मो उदुस, मो शमसुल, मो शकील, मो जिलानी, मो गनी, मो अशरफ, मो असगर, मो मजलुम, मो मुख्तार तथा मो मुलसार को आरोपित किया है. पुलिस ने आरोपितों में मो शमसुल एवं मो साबिर को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे गुट के घायल मो साबिर इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा था. उक्त घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










