व्यवसायी से रंगदारी मामले में पांच से पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के मेहसौल चौक स्थित न्यू रौनक ट्रैक्टर के मालिक रौनक कुमार से मोबाइल पर रंगदारी मामले में मेहसौल ओपी की पुलिस ने सोमवार की देर शाम पांच लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों से सघन पूछताछ चल रही है. ओपी प्रभारी रजा अहमद ने मंगलवार को बताया […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर के मेहसौल चौक स्थित न्यू रौनक ट्रैक्टर के मालिक रौनक कुमार से मोबाइल पर रंगदारी मामले में मेहसौल ओपी की पुलिस ने सोमवार की देर शाम पांच लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये लोगों से सघन पूछताछ चल रही है. ओपी प्रभारी रजा अहमद ने मंगलवार को बताया कि रंगदारी मामले की गुत्थी जल्द हीं सुलझ जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिस मोबाइल से रंगदारी का मैसेज भेजा गया था, उसे बरामद कर लिया गया है. इसमें वास्तविक आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई चल रही है. मालूम हो कि तीन दिन पूर्व अपराधियों ने रौनक के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. साथ हीं रंगदारी नहीं देने पर भाई समेत हत्या की धमकी भी दी थी. दुकान से रंगदारी से संबंधित हस्तलिखित पत्र भी बरामद किया गया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन