ऋषि व पप्पू का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाजपट्टी : 22 जून को कार की ठोकर से मृत ऋषि व पप्पू का शव बुधवार को आवापुर पहुंचा. शव पहुंचते ही जहां गांव में मातम छा गया, वहीं घर में चीत्कार मच गया. संढ़वारा चौक पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार ऋषि कुमार व पप्पू कुमार गंभीर रुप से जख्मी […]
विज्ञापन
बाजपट्टी : 22 जून को कार की ठोकर से मृत ऋषि व पप्पू का शव बुधवार को आवापुर पहुंचा. शव पहुंचते ही जहां गांव में मातम छा गया, वहीं घर में चीत्कार मच गया. संढ़वारा चौक पर कार व बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार ऋषि कुमार व पप्पू कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया था.
इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां 23 जून को ऋषि तथा 24 जून को पप्पू की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मंगलवार को दोनों मृत युवक की पहचान के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. छोटे राय का पुत्र ऋषि चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था.
उसकी शादी नेपाल के रघुनाथपुर में हुई थी. उसका तीन वर्ष का पुत्र संदीप कुमार है, वहीं दूसरा बच्चा पत्नी की कोख में है. वहीं बिंदेश्वर राय के पुत्र पप्पू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था. ऋषि की गर्भवती पत्नी सुनीता देवी, मां ललिता देवी और बहन गुड़िया सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं दूसरी तरफ पप्पू की मां नगीना देवी एवं दादी रोते हुए बेहोश हो जा रही है. सीओ सैयद जफरूल होदा ने बताया कि मृत युवक को आपदा प्रबंधन से चार लाख रुपये दिये जायेंगे.
बीडीओ ने तत्काल पारिवारिक लाभ योजना से 20-20 हजार की राशि का भुगतान किया है. थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










