रौशन के घर से शराब का कार्टन बरामद, मां गिरफ्तार
Updated at : 15 Jun 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद बेहोश रहने पर गोली से जख्मी प्रियम का नहीं हुआ बयान रून्नीसैदपुर में खूनी संघर्ष पर उतारू है शराब तस्कर सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच खूनी जंग छिड़ी है. शराब के धंधे में हिस्सेदारी व पैसे के लेन-देन को लेकर […]
विज्ञापन
पैसे के लेन-देन को लेकर हुआ था विवाद
बेहोश रहने पर गोली से जख्मी प्रियम का नहीं हुआ बयान
रून्नीसैदपुर में खूनी संघर्ष पर उतारू है शराब तस्कर
सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच खूनी जंग छिड़ी है. शराब के धंधे में हिस्सेदारी व पैसे के लेन-देन को लेकर तस्करों का ग्रुप अब खूनी संघर्ष पर उतारू हो गया है.
गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के खोपी गांव निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र 16 वर्षीय प्रियम कुमार को गोली मारने की घटना को पुलिस इसी जंग से जोड़कर देख रही है.
बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने गाढ़ा गांव में रौशन मंडल के घर छापेमारी की थी. उसके घर से तलाशी के क्रम में भुसावल के कमरा में छुपाकर रखे एक प्लास्टिक की बोरी में 180 एमएल का 44 बोतल तथा एक कार्टन में 27 बोतल विदेशी शराब बरामद किया.
पुलिस ने मौक से रौशन की मां मुस्मात राम कुमारी देवी को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ करने पर उसने बताया कि पुत्र रोशन मंडल व किशन मंडल अपने हुंडई एक्सेंट कार से शराब लाकर बेचता है. उसने बताया कि बाहर खड़े उक्त कार में अभी भी शराब रखा हुआ है.
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की में रखे दो कार्टन (40) बोतल शराब बरामद हुआ. पूछताछ के बाद रामकुमारी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने मामले में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम-2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गृहस्वामी राम कुमारी देवी व उसके पुत्र रौशन मंडल व किशन मंडल को आरोपित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




