सीतामढ़ी में मोबाइल एक्सेस कर बहन-भाई के तीन क्रेडिट कार्ड से उड़े 2.10 लाख रुपये
सीतामढ़ी में एक बहन और भाई साइबर ठगी का शिकार हुए हैं, जहां अज्ञात अपराधियों ने उनके मोबाइल का एक्सेस लेकर तीन अलग-अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से कुल 2.10 लाख रुपये की ठगी की है. पीड़ितों ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है और राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है.
Cyber Fraud: सीतामढ़ी जिले के पुनौराधाम की रहने वाली ज्योति देवी और उनके भाई संदीप साह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं. अज्ञात साइबर अपराधियों ने चालाकी से उनके मोबाइल फोन का अनाधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया. इसके बाद जालसाजों ने तीन अलग-अलग प्रमुख बैंकों के क्रेडिट कार्ड और यूपीआई माध्यम का उपयोग कर कुल 2.10 लाख रुपये की बड़ी चपत लगा दी.
आपके शहर में
Credit Card Hacking: 15 अगस्त को क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.20 लाख रुपये
पीड़िता ज्योति देवी के अनुसार ठगी की यह वारदात स्वतंत्रता दिवस के दिन हुई. 15 अगस्त 2026 को उनके एचडीएफसी (HDFC) बैंक के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने बिना किसी जानकारी के तीन बार में 1.20 लाख रुपये गायब कर दिए. मोबाइल फोन का एक्सेस हैक होने के कारण पीड़िता को समय पर घटना का अहसास भी नहीं हो पाया.

Cyber Police: अमेजन और फोन पे के जरिए भाई को भी बनाया निशाना
साइबर ठगों ने सिर्फ ज्योति देवी ही नहीं, बल्कि उनके भाई संदीप साह को भी अपना शिकार बनाया. संदीप के एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये और एक्सिस बैंक (Axis Bank) क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपये उड़ा लिए गए. इसके अलावा उनके फोन पे (PhonePe) वॉलेट से 15 हजार रुपये भी ट्रांसफर किए गए. अपराधियों ने इस पूरी रकम (90 हजार रुपये) की ठगी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के जरिए की.
पीड़िता ने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत कदम उठाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके साथ ही उन्होंने सीतामढ़ी साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस अब पूरे मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है.
गिफ्ट कार्ड होल्ड कर राशि वापसी की गुहार
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन और बैंक अधिकारियों से गुहार लगाई है कि अमेजन से तत्काल संपर्क कर गिफ्ट कार्ड और ट्रांसफर की गई राशि को होल्ड कराया जाए. उन्होंने उम्मीद जताई है कि त्वरित कार्रवाई से ठगी गई 2.10 लाख रुपये की राशि वापस मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए