सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के पथराही गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं हादसे में मृतक के साथ बाइक पर सवार युवक के अलावा साइकिल सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गये. मृतक चंद्रकेश राय(35) टाइल्स व मार्बल का काम करता था. इससे पूर्व […]
विज्ञापन
बाजपट्टी : थाना क्षेत्र के पथराही गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.
वहीं हादसे में मृतक के साथ बाइक पर सवार युवक के अलावा साइकिल सवार दो अन्य युवक जख्मी हो गये. मृतक चंद्रकेश राय(35) टाइल्स व मार्बल का काम करता था.
इससे पूर्व बाइक व साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रुप से जख्मी चंद्रकेश राय, रजनीश कुमार, साइकिल सवार राजीव कुमार व शुभम कुमार को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, किंतु चंद्रकेश ने रास्ते में हीं दम तोड़ दिया. वह गांव के हीं रजनीश कुमार के साथ काम समाप्त कर बाइक पर सवार होकर पथराही गोट से पथराही टोला की तरफ जा रहा था.
इसी क्रम में तेज रफ्तार की वजह से साइकिल सवार से उसकी टक्कर हो गयी. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की. हालांकि परिजन के इनकार करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका. मृतक को दो पुत्र है. पिता किसान हैं. हादसे में मौत पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










