दूसरे दिन भी चुल्हाई पर हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 1:07 AM
एक को ग्रामीणों ने दबोचा, प्राथमिकी दर्ज रीगा : थाना क्षेत्र के बेला गांव में की सुबह 6 बजे हरवे-हथियार से लैस होकर पांच-छह लोगों शुक्रवार की दूसरी बार चुल्हाई महतो का हत्या करने की नियत धावा बोल दिया. ग्रामीणों के एकजुट होने पर सब्जी कारोबारी जोधन महतो छोड़कर सभी हमलावर फरार हो गये. हालांकि […]
एक को ग्रामीणों ने दबोचा, प्राथमिकी दर्ज
रीगा : थाना क्षेत्र के बेला गांव में की सुबह 6 बजे हरवे-हथियार से लैस होकर पांच-छह लोगों शुक्रवार की दूसरी बार चुल्हाई महतो का हत्या करने की नियत धावा बोल दिया.
ग्रामीणों के एकजुट होने पर सब्जी कारोबारी जोधन महतो छोड़कर सभी हमलावर फरार हो गये. हालांकि जोधन का कहना है कि उसे मामले की जानकारी नहीं थी, इस कारण वह वह हमलावरों के साथ हमला करने की नियत से नहीं आया था. बताया गया कि चुल्हाई महतो के पिता सियाराम महतो की हत्या गत 14 जुलाई को गला रेत कर दिया गया था. जिसमें शेष महतो, गोविंद कुमार, नरेंद्र महतो व रूपेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
आरोपित मुकदमा सुलह करने के लिए चुल्हाई महतो पर दबाव बना रहे थे. गुरुवार की सुबह भी हमला करने पर ग्रामीणों ने आरोपित के पिता सियाराम महतो व भाई अर्जुन महतो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. घटना को लेकर चुल्हाई महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर खरसान गांव के नवल महतो व सोगारथ महतो समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










